उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
“वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर बस्ती में हुआ सामूहिक गायन समारोह 🇮🇳

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 8 नवम्बर 2025 (सू.वि.)
राष्ट्रवाद के अग्रदूत बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा वर्ष 1875 में रचित राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज राजकीय इंटर कॉलेज, बस्ती के बहुउद्देशीय हाल में “वंदे मातरम” के सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना ने की। इस अवसर पर मा. उपाध्यक्ष, गौ सेवा आयोग लखनऊ (उ.प्र.) महेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, तथा भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रतिपाल सिंह चौहान, परियोजना निदेशक राजेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर शत्रुघ्न पाठक, जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ला, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राज मंगल चौधरी, एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप तिवारी सहित राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में सभी उपस्थित अधिकारियों, अध्यापकों और विद्यार्थियों ने राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” का सामूहिक गायन कर देशभक्ति की भावना को सशक्त किया। पूरा परिसर राष्ट्रगीत की गूंज से ओतप्रोत हो उठा।

Subscribe to my channel


