ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी में चार्टर्ड अकाउंटेंट के ऑफिस में भीषण आग — लाखों का नुकसान महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख।

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी से खबर।
शहर के प्रसिद्ध CA Brij Mohan & Associates (Chartered Accountants) के ऑफिस में गुरुवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।
आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा ऑफिस धुएं और लपटों से घिर गया।
मौके पर पहुंची भिवाड़ी नगर परिषद और रीको की दमकल टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हादसे में कंप्यूटर, प्रिंटर, ऑफिस फर्नीचर और महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज पूरी तरह जलकर राख हो गए।
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, अगर दमकल समय पर नहीं पहुंचती तो आग पास की बिल्डिंगों तक फैल सकती थी।

Subscribe to my channel

