उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लखनऊ में की कई मंत्रियों से मुलाकात, रखीं महत्वपूर्ण मांगें

 

📍रिपोर्ट — डॉ. संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

📞 मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 5 नवम्बर 2025।

मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा अपने गृह जनपद लखीमपुर खीरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने 4 नवम्बर 2025 को लखनऊ बाबू भवन में नगर विकास एवं आवास मंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’ से भेंट की।

श्री शर्मा ने मंत्री से वार्ता के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में पिछड़े, अति पिछड़े, दलित और अति दलित वर्गों की शासन और प्रशासन में उचित भागीदारी नहीं है। उन्होंने बताया कि इन वर्गों को न तो पर्याप्त रोजगार मिल पा रहा है, न ही सरकारी विभागों में नौकरी। उन्होंने कहा कि मजदूर मिस्त्रियों की मजदूरी मात्र ₹252 प्रतिदिन है, जबकि केंद्र और राज्य सरकारें ठेकेदारों के माध्यम से इन मजदूरों के नाम पर धन का दुरुपयोग कर रही हैं।

इसके बाद श्री शर्मा ने वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अरुण सक्सेना से भी भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के वनों में रहने वाले जीव-जंतु और पक्षी भोजन की कमी के कारण पलायन कर रहे हैं, जिससे गांवों में बंदरों और अन्य पशुओं द्वारा उत्पात मचाया जा रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि सभी जंगलों और वनों में फलदार पेड़ जैसे गुलर, हर्र, बहेरा, अमरूद, तेंदू, बड़हर, जामुन, बेरी, कैथा, करोंदा, इमली, महुआ, आम, गुलायंदे आदि का वृक्षारोपण कराया जाए ताकि वन्य जीवों को प्राकृतिक आहार मिल सके।

श्री शर्मा ने यह भी प्रस्ताव रखा कि उत्तर प्रदेश सहित देशभर की ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण कार्यों की देखरेख के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में 50 माली वर्ग के मजदूरों की नियुक्ति की जाए, जिससे रोजगार भी बढ़े और पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित हो।

इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त निदेशक (पिछड़ा वर्ग) विकास शर्मा से भी भेंट की और मांग की कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की राशि 30 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये की जाए तथा पिछड़ी जातियों को दी जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माध्यम से दिलाया जाए।

अंत में श्री शर्मा ने 135 वर्ष पुराने विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की और काकुहस पांचाल ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button