देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

मुंबई प्रवास में बाबाजी व बांठिया ने साधु-संतों से लिया आशीर्वाद

संघ के वरिष्ठ प्रचारक नंदलाल बाबाजी ने बताया पंच परिवर्तन का संदेश संघ देश की आत्मा और संस्कृति का प्रतीक:- बांठिया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक नंदलाल बाबाजी के साथ महाराष्ट्र प्रदेश के प्रवास के दौरान महानगर मुंबई में

विभिन्न साधु संतों के दर्शन किए।

     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक नंदलाल बाबाजी,

 भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व ट्रस्ट अध्यक्ष बांठिया एवं प्रचारक भवानीशंकर

ने मुंबई के लालबाग करी रोड स्थित अविघ्न इस्टेट में विराजित जाप-ध्यान-निष्ठ, राष्ट्रसंत आचार्य गुरुदेव श्री चन्द्राननसागरसूरीश्वरजी म. सा. के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेते हुए उनके पाथेय को सुना।इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक नंदलाल बाबाजी ने अपने उद्बोधन में संघ के शताब्दी वर्ष के बारे में जानकारी दी व पंच परिवर्तन के बारे में उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता से समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है, पर्यावरण संरक्षण से प्रकृति संतुलन बना रहता है, स्वदेशी अपनाने से राष्ट्र की आर्थिक आत्मनिर्भरता मजबूत होती है, कुटुंब प्रबोधन से परिवार संस्कारवान बनता है और नागरिक कर्तव्यों के पालन से राष्ट्र का चरित्र सुदृढ़ होता है।बाबाजी ने आह्वान किया कि प्रत्येक स्वयंसेवक और नागरिक इन पाँच सूत्रों को जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।

  भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश की आत्मा और संस्कृति का प्रतीक है,जिसने राष्ट्र निर्माण में निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया है। संघ के कार्यकर्ताओं ने सदैव समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने, संस्कार देने और राष्ट्रभावना को सशक्त करने का कार्य किया है।इस दौरान वरिष्ट प्रचारक बाबाजी,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व ट्रस्ट अध्यक्ष बांठिया एवं प्रचारक भवानी शंकर शर्मा का चातुर्मास कमेटी द्वारा शॉल,श्रीफल व माला पहनाकर स्वागत किया गया।

    उसके बाद श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ 6-जमदास मेहता मार्ग वालकेश्वर, मुंबई में विराजमान प्रमोद मुनि महाराज के दर्शन कर सार्थक चर्चा कर ट्रस्ट के बारे में जानकारी दी।उन्होंने ने इस दौरान राष्ट्र सन्त नय पद्मसागर महाराज के दर्शन कर चर्चा करते हुए शिक्षा क्षेत्र किए जा रहे उल्लेखनीय उपलब्धियां के बारे में जानकारी ली।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button