उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

जनपद खीरी में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन — जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सुनीं जन समस्याएँ

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

📞 7376326175

लखीमपुर खीरी, 01 नवम्बर 2025

आज जनपद खीरी के सभी तहसीलों में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। तहसील पलिया में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा ने संयुक्त रूप से की।

इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच करें और विधिक निस्तारण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए और जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से होना है, उनके लिए समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्रवाई की जाए।

इसके अलावा, जनपद के सभी क्षेत्राधिकारीगण भी अपने-अपने सर्किल की तहसील मुख्यालयों पर मौजूद रहे और जनता की शिकायतों का समाधान कराया।

👉 “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के माध्यम से प्रशासन जनता के द्वार तक पहुंचकर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button