उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिलखनऊस्वास्थ्य

“अखिलेश यादव का आरोप – मुख्यमंत्री की नाक के नीचे चल रहा है ‘सिरप घोटाला’ स्वास्थ्य मंत्रालय मौन क्यों?”

 

रिपोर्ट: स्टेट हेड उत्तर प्रदेश – डॉ. संजय कुमार पांडेय

📞 मोबाइल नंबर: 7376326175

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर एक ट्वीट करते हुए कहा कि —

“मुख्यमंत्री जी की नाक के नीचे जानलेवा सिरप की आपूर्ति अस्पतालों, जेलों और घरों तक हो रही है, लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय सुविधाजनक चुप्पी साधे बैठा है। इस ‘मौन’ के कारण किसको क्या लाभ मिल रहा है और किसकी इस ‘घुट्टी के घोटाले’ में संलिप्तता है, इसकी तत्काल जाँच हो।”

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि कोई व्यक्ति सत्ता से नज़दीकी संबंधों का नाजायज़ फ़ायदा उठाकर नकली और जानलेवा सिरप की आपूर्ति कर रहा हो। उन्होंने मांग की कि इस पूरे ‘सिरप घोटाले’ की तत्काल गंभीर जांच कराई जाए और जो भी व्यक्ति इसमें शामिल पाया जाए, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई व दंडात्मक निष्कासन हो।

अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा —

“भाजपाई भ्रष्टाचार अब लोगों के जीवन तक से खिलवाड़ कर रहा है।”

पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। फिलहाल सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button