देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीएसएफ के जवानों के साथ मनाई दिवाली

दीप जलाए, मुंह करवाया मीठा, 'वोकल फॉर लोकल' का दिया संदेश

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 20 अक्टूबर। केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को बीएसएफ जवानों के साथ दिवाली का त्यौहार मनाया। उन्होंने जवानों और उनके परिजनों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। श्री मेघवाल ने दीप प्रज्वलित किए। मिठाई खिलाकर जवानों का मुंह मीठा करवाया और फुलझडियां जलाकर खुशियां मनाई।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों के देश सेवा के जज्बे की बदौलत देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे जवानों ने अपने शौर्य से दुनिया में भारत का मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले जवान आपसी भाईचारा, प्रेम और अखंडता का संदेश देते हैं। इनके साथ त्यौहार मनाना गर्व की अनुभूति है। उन्होंने ‘वोकल फिर लोकल’ का संदेश देते हुए स्थानीय आर्टिजन, मिट्टी के दीपक बनाने वालों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने कहा कि दीपावली हमारे जीवन में प्रकाश के महत्त्व को समझाने वाला त्यौहार है। उन्होंने कहा कि इस दिन जीवन में प्रकाश को प्रवेश की अनुमति दें। प्रकाश के प्रवेश से अंधेरा दूर होता है।

इस दौरान बीएसएफ के अधिकारी, जवान और श्री गुमान सिंह राजपुरोहित, श्री तेजाराम मेघवाल, श्री रवि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button