गैरकानूनी रूप से पशुओं की तस्करी पर रोक लगाने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत जिला पुलिस पुंछ ने आज एक विशेष नाका अभियान के दौरान 9 बोवाइन (पशु) को बचाया और 2 वाहन जब्त किए। यह कार्रवाई थाना सुरनकोट की सीमा में की गई।
पुलिस को विशेष सूचना मिली थी, जिसके आधार पर मिर्ज़ा मोड़ पर नाका लगाया गया। जांच के दौरान एक टाटा मोबाइल वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर JK12-7899) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में 5 पशु अवैध रूप से ले जाए जा रहे थे। चालक की पहचान सज्जाद अहमद पुत्र मोहम्मद ताज निवासी सरार, तहसील हावली, जिला पुंछ के रूप में हुई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और थाना सुरनकोट में मामला FIR नंबर 234/2025 धारा 223 BNS के तहत दर्ज किया गया।
इसके बाद अभियान के दौरान एक अन्य टाटा मोबाइल (रजिस्ट्रेशन नंबर JK12A-2968) को भी रोका गया। इस वाहन में 4 पशु अवैध रूप से भरे हुए पाए गए। वाहन चालक मोहम्मद फारूक पुत्र हबीबुल्लाह निवासी अजोत, तहसील हावली, जिला पुंछ को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में FIR नंबर 235/2025 धारा 223 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
जिला पुलिस पुंछ ने दोहराया है कि जिले में बोवाइन की अवैध तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अवैध कार्यों पर पुलिस की पैनी नज़र बनी हुई है।