बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

साइबर सुरक्षा पर बीकानेर पुलिस का जनजागृति अभियान, दी सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 16 अक्टूबर 2025 –

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह अक्टूबर अभियान के तहत पुलिस थाना साइबर बीकानेर द्वारा जनजागृति अभियान चलाया गया। साइबर अपराधों से निपटने और नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कमाण्डेण्ट पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, बीकानेर में विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री कावेंद्र सिंह सागर (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सौरभ तिवारी (RPS) के सुपरविजन तथा साइबर थाना प्रभारी श्री खान मोहम्मद (RPS) के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

वर्कशॉप में थाना प्रोग्रामर श्री शिव कुमार शर्मा और कांस्टेबल श्री रविन (कानि. 1144) ने प्रतिभागियों को साइबर अपराधों के विभिन्न रूपों, उनसे बचाव के उपायों तथा अनुसंधान की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि देशभर में साइबर धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में नागरिकों को सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया बताई गई। साथ ही साइबर अपराध के बाद त्वरित कार्रवाई और अनुसंधान की प्रक्रिया की भी जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम के अंत में सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, अज्ञात लिंक या कॉल पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने तथा बैंकिंग और सोशल मीडिया खातों में मजबूत पासवर्ड के उपयोग की अपील की गई।

साइबर ठगी होने पर तुरंत संपर्क करें:

📞 हेल्पलाइन नंबर – 7877045498

🌐 राष्ट्रीय पोर्टल – www.cybercrime.gov.in

पुलिस टीम:

श्री शिव कुमार शर्मा, प्रोग्रामर

श्री रविन, कानि. 1144

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button