अपराधउत्तर प्रदेशऔरैयाब्रेकिंग न्यूज़

मिश्रीपुर ऊंचा में गौवंश की हड्डियों से भरी पिकअप पकड़ी गई, गौ रक्षा दल की सतर्कता से खुला मामला

 

औरैया, 15 अक्टूबर 2025 (बुधवार):

आज सुबह करीब 10:40 बजे कस्बा फफूंद से मुरादगंज की ओर जा रही एक महिंद्रा पिकअप (UP 35 T 8363) को गौ रक्षा दल की टीम ने मिश्रीपुर ऊंचा के पास रोककर जांच की। जांच में पाया गया कि वाहन में गौवंश (गाय) की हड्डियाँ भरी हुई थीं।

पूछताछ में चालक व परिचालक ने बताया कि वे यह हड्डियाँ उन्नाव स्थित एक कंपनी में ले जा रहे थे। इस जानकारी के बाद गौ रक्षा दल ने कड़ी आपत्ति जताई, जिसके चलते स्थानीय पुलिस-प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा।

SHO अजीतमल, चौकी इंचार्ज मुरादगंज, और अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर मौजूद रहे।

डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर हड्डियों के सैंपल लिए, जिन्हें मथुरा वेटरनरी कॉलेज भेजा गया है ताकि लैब जांच से यह पुष्टि हो सके कि हड्डियाँ वास्तव में गौवंश की हैं या नहीं।

पुलिस और गौ रक्षा दल की तत्परता से तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

वहीं प्रशासन ने जेसीबी बुलवाकर घटनास्थल पर गड्ढा खुदवाया और गौ माता की हड्डियों का विधिवत अंतिम संस्कार कराया।

इस दौरान गौ रक्षा दल की ओर से प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

प्रबंधक रेनू सेंगर, राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा रविंद्र दास ठाकुर जी, उपाध्यक्ष पंकज पोरवाल, राष्ट्रीय महामंत्री पंडित आशीष मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता भाई सूरज पाठक, तथा टीम सदस्य अक्षय ठाकुर, अभय चौहान, रितिक राजपूत, जानू ठाकुर, गोपाल जी, राजू सविता, हर्ष ठाकुर, अभय ठाकुर, विक्रांत अवस्थी, हर्ष राजावत, अनुज, आशु चौहान, घनश्याम परिहार, राजबीर भदौरिया, मयंक सिकरवार, मोहित राजपूत आदि मौजूद रहे।

प्रारंभिक पूछताछ में चालक व परिचालक ने स्वीकार किया कि ये हड्डियाँ फफूंद कस्बे के एक ठेकेदार से लोड की गई थीं और उन्नाव ले जाई जा रही थीं।

घटना के बाद क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सुरक्षा को लेकर माहौल गंभीर हो गया है।

पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।

जय गौ माता की!

जय श्री राम!

जय गिरनारी!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button