उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत थाना फरधान की महिला शक्ति टीम द्वारा कस्बा फरधान में महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया

रिपोर्ट स्टेट हेड उत्तर प्रदेश डॉक्टर संजय कुमार पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75
जनपद खीरी दिनांक 14.10.2025
*मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत थाना फरधान की महिला शक्ति टीम द्वारा कस्बा फरधान में महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया*
पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना फरधान के नेतृत्व में आज दिनांक- 14.10.2025 को थाना फरधान की महिला शक्ति टीम द्वारा अभियान चलाकर,महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति एवं साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान व बच्चों की सुरक्षा के उद्देश्य से जागरूक करते हुये अपराधों से उनकी सुरक्षा और उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रमुख कानूनो एंव गरिमा के विरूद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी देते हुये विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु हेल्पलाइन नम्बरो के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।


Subscribe to my channel


