उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

 

स्थान – थाना फूलबेहड़, जनपद खीरी | दिनांक – 13 अक्टूबर 2025

जनपद खीरी में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन और प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ के नेतृत्व में थाना फूलबेहड़ की महिला शक्ति टीम द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजापुर में यह अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने विद्यालय की महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान, बच्चों की सुरक्षा तथा उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही, उन्हें महिला हिंसा से संबंधित कानूनों, गरिमा के विरुद्ध अपराधों, तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

महिला शक्ति टीम ने बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या या हिंसा की स्थिति में तुरंत महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, पुलिस आपातकालीन नंबर 112, बाल हेल्पलाइन 1098 और अन्य संबंधित नंबरों पर संपर्क करने की अपील की।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सुरक्षित बनाना है ताकि वे समाज में सम्मानपूर्वक और निडर होकर आगे बढ़ सकें।

रिपोर्ट – डॉ. संजय कुमार पांडेय

स्टेट हेड उत्तर प्रदेश, बस्ती टाइम्स 24 न्यूज़

📞 मोबाइल नंबर – 7376326175

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button