पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशस्वास्थ्य
स्कूल बस दुर्घटना ग्रस्त घायल बच्चों का हुआ उपचार सकुशल घर वापस

लोकेशन=अमानगंज।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
*स्कूल बस दुर्घटना ग्रस्त घायल बच्चों का हुआ उपचार सकुशल घर वापस*
अमानगंज के निकट शुक्रवार को सुबह एक निजी स्कूल की बस पलटने से घायल बच्चों का अमानगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में समुचित उपचार किया गया और सभी बच्चे उपचार के बाद परिजनों के साथ सकुशल अपने घर रवाना हो गए। एसडीएम अनिल तलैया ने बताया कि बस दुर्घटना में सात बच्चे घायल हुए थे। इन घायल बच्चों में ग्राम बांधी निवासी देवीदीन साहू, महेन्द्र साहू एवं पारस साहू तथा बरबसपुरा निवासी पवन वर्मा, अमित रजक, आयुष अहिरवार एवं अमित वंशकार शामिल हैं। सरस्वती गायत्री मंदिर झरकुआं के स्कूल बस क्रमांक एमपी16 पी 0138 में कुल 35 बच्चे सवार थे। इनमें एक बच्चे के सिर पर अधिक चोट लगी थी। जिला अस्पताल में उपचार के बाद गंभीर घायल बच्चा भी सकुशल घर पहुंचा। वाहन चालक झरकुआं निवासी इन्द्रपाल अहिरवार है। शिवनारायण पौराणिक द्वारा स्कूल का संचालन किया जा रहा है।

Subscribe to my channel


