उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत महिला थाना महिला शक्ति टीम द्वारा लड़कियों/महिलाओं को जागरूक किया गया

रिपोर्ट – डॉक्टर संजय पांडेय
मोबाइल नंबर – 7376326175

* जनपद खीरी दिनांक 03.10.2025*
*मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत महिला थाना महिला शक्ति टीम द्वारा लड़कियों/महिलाओं को जागरूक किया गया*
पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में एवं थानाध्यक्ष महिला थाना के नेतृत्व में आज दिनांक- 03.10.2025 को महिला थाना की महिला शक्ति टीम द्वारा, क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिला सशक्तिकरण, सम्मान व बच्चो की सुरक्षा के उद्देश्य से जागरूक करते हुयेअपराधों से उनकी सुरक्षा और उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रमुख कानूनो एंव गरिमा के विरूद्ध प्रमुख अपराधोंका जानकारी देते हुये विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु हेल्पलाइन नम्बरो के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

Subscribe to my channel


