जम्मू कश्मीरदेशधर्मपुंछब्रेकिंग न्यूज़

मेंढर। खिदमत-ए-खल्क, दारुल उलूम महमूदिया – कलाबन भू-स्खलन पीड़ितों को बड़ी राहत सामग्री वितरित

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

मेंढर, 2 अक्टूबर 2025

कलाबन में हुए भूस्खलन से प्रभावित परिवारों के लिए राहत कार्य लगातार जारी है। दारुल उलूम क़ासिम नगर, मेंढर के तत्वावधान में तथा हज़रत मौलाना फतह मोहम्मद साहिब (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तंजीम उलेमा अहले सुन्नत वल जमात, जिला पुंछ) की देखरेख में आज बड़ी मात्रा में नकद सहायता और राहत सामग्री पीड़ित परिवारों तक पहुँचाई गई।

जानकारी के अनुसार अब तक 22 टन खाद्यान्न, आवश्यक वस्तुएँ और रोज़मर्रा के उपयोग की सामग्री पीड़ितों तक पहुँचाई जा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त 17 व्यक्तियों को 12,000 रुपये प्रति व्यक्ति नकद सहायता दी गई। वहीं, 2 अक्टूबर को 50 प्रभावित परिवारों को कुल 8,00,000 रुपये नकद वितरित किए गए, जिसमें प्रत्येक परिवार को 16,000 रुपये मिले।

इस राहत वितरण कार्यक्रम में एसडीएम मेंढर श्री इमरान राशिद, एसडीपीओ मेंढर श्री तौसीफ़ अहमद, प्रोफेसर सर्शद हुसैन साहिब, आमिल हुसैन साहिब (प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदक), मास्टर शफीक चौधरी (अध्यक्ष, शिक्षक संघ मेंढर), मुफ़्ती अब्दुल रहीम अनवारी (तहसील अध्यक्ष, तंजीम उलेमा अहले सुन्नत वल जमात, जिला पुंछ), मुफ़्ती मुअज़्ज़म हुसैन रहीमी सुम फलाही (चेयरमैन, अल-फलाह एजुकेशनल एंड चेरीटेबल ट्रस्ट), मौलाना इर्शाद अहमद ज़ियाई (प्रमुख, मदरसा इस्लामिया अरबिया दावत-उल-हक, गहलूता), विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और उलेमा का एक प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहा।

इस अवसर पर मौलाना फतह मोहम्मद साहिब ने संबोधित करते हुए कहा –

“यह सेवा केवल इंसानियत और अल्लाह की रज़ामंदी के लिए है। हम इन प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ेंगे और पुनर्वास प्रक्रिया पूरी होने तक हर संभव मदद करते रहेंगे।”

दारुल उलूम क़ासिम नगर, मेंढर ने यह भी आश्वासन दिया कि राहत कार्य आने वाले दिनों में भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि पीड़ित परिवारों की कठिनाइयाँ कम हो सकें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button