उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला शक्ति टीम ने किया जागरूकता कार्यक्रम

रिपोर्ट डॉक्टर संजय पांडेय, मोबाइल नंबर 7376 3261 75

 

मीडिया सेल जनपद खीरी

लखीमपुर खीरी, 02 अक्टूबर 2025।

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना कोतवाली सदर की महिला शक्ति टीम द्वारा संकटा देवी मंदिर प्रांगण में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर महिला शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण, सम्मान एवं बच्चों की सुरक्षा के विषय में जानकारी दी। साथ ही उन्हें प्रमुख कानूनों, गरिमा के विरुद्ध अपराधों, महिला हिंसा से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सुरक्षित बनाना रहा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button