नगर निगम रूद्रपुर को मिला 35 लाख का पुरस्कार,महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को मुख्यमंत्री ने अटल निर्मल नगर पुरस्कार से किया सम्मानित,देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने रूद्रपुर के प्रथम आयुष्मान आरोग्य केन्द्र का वर्चुअल शुभारम्भ भी किया
Rudrapur Municipal Corporation received a prize of 35 lakh rupees. Mayor Vikas Sharma and the Municipal Commissioner were honored by the Chief Minister with the Atal Nirmal Nagar Award. At a program held in Dehradun, CM Dhami also virtually inaugurated Rudrapur's first Ayushman Health Center.

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
रूद्रपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में उत्तराखण्ड राज्य की नगर निगम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रूद्रपुर नगर निगम के महापौर विकास शर्मा एवं नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित भव्य समारोह में प्रशस्ति पत्र और 35 लाख की धनराशि का चेक देकर सम्मानित किया।

नगर निगम रूद्रपुर को यह पुरस्कार स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में नगर निगम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने, नगर निगम द्वारा 100 प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने, 98 प्रतिशत प्रसंस्करण, 100 प्रतिशत डंप साइट उपचार, एवं गार्बे फ्री सिटी में 1 स्टार ओर ओडीएफ प्लस प्लस श्रेणी प्राप्त करने जैसी उपलब्धियों को हासिल करने पर दिया गया।

भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूद्रपुर के सिंह कालोनी में पहले शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का वर्चुअल शुभारम्भ भी किया। मुख्यमंत्री ने रूद्रपुर नगर निगम के महापौर विकास शर्मा को मात्र सात माह के कार्यकाल में बड़ी उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए बधाई दी और रूद्रपुर शहर के समग्र विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

महापौर विकास शर्मा ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘अटल निर्मल नगर पुरस्कार’ मिलना नगरवासियों के लिए गर्व की बात है। यह सम्मान हम सभी की साझा मेहनत और जन सहयोग का परिणाम है। शहर को स्वच्छ रखने में हमारे सफाई कर्मियों, अधिकारियों और नागरिकों की महती भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर को स्वच्छ, हरित और सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और यह पुरस्कार निगम की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
महापौर ने कहा कि सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूद्रपुर वासियों को शहरी शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सौगात भी दी है। पहला आरोग्य मंदिर सिंह कालोनी में खोला गया है इसके अलावा सात अस्पताल और खोले जाने हैं। प्रत्येक हेल्थ सेंटर से 15 से 20 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। ये केन्द्र शहर के अलग अलग स्थानों पर खोले जायेंगे। प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र में एमबीबीएस चिकित्सक फार्माेसिस्ट नर्स सहित पांच लोगों का स्टाफ होगा। इन अस्पतालों में आम जनता को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी जायेंगी।
महापौर ने बताया कि इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री धामी ने आज स्ट्रीट वेंडर्स के सर्वेक्षण अभियान का भी शुभारम्भ किया है। इसके तहत शहर के सभी स्ट्रीट वेंडरों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंजीकरण कराया जायेगा। इसके अलावा सीएम धामी ने निकायों को नये कूड़ा वाहन प्रदान करने का भी ऐलान किया है जिसके तहत नगर निगम को 25 नये वाहन मिलेंगे। इससे शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाया जायेगा। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में रूद्रपुर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।
कार्यक्रम में कार्यक्रम में कैथ्बनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश काऊ, सरिता कपूर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


