उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीस्वास्थ्य
नशा उन्मूलन के लिए निघासन पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
लखीमपुर खीरी, 01 अक्टूबर 2025
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत थाना निघासन पुलिस ने ग्राम लुधौरी में नशा उन्मूलन व महिला सशक्तिकरण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया।
इस अवसर पर पंचायत भवन में आयोजित चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण और नारी स्वावलंबन के विषय में जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित ग्रामीणों को सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों एवं योजनाओं से अवगत कराते हुए भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है।
इसके साथ ही महिला पुलिस टीम व ग्रामीण महिलाओं द्वारा नशा उन्मूलन रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि नशा एक गंभीर रोग है, इससे बचना ही स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली के लिए जरूरी है। लुधौरी बाजार में भी पुलिस टीम ने उपस्थित पुरुष वर्ग को नशे से दूर रहने व इसे जड़ से खत्म करने का आह्वान किया।
पुलिस विभाग का यह प्रयास न केवल महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण की दिशा में अहम है बल्कि समाज को नशे की बुरी लत से मुक्त कराने की पहल भी है।

Subscribe to my channel


