
बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
जयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री माननीय दिया कुमारी से राजस्थानी फिल्म निर्माता की भेंट हुई। इस अवसर पर फिल्म निर्माता ने अपनी राजस्थानी फिल्म “म्हारो श्याम” उन्हें देखने के लिए आमंत्रित किया।
भेंट के दौरान राजस्थानी सिनेमा की वर्तमान स्थिति, विकास में आ रही समस्याओं और सरकारी मदद की आवश्यकता पर चर्चा हुई। फिल्म निर्माता ने नई सिनेमा नीति की शीघ्र रिलीज का अनुरोध भी किया। उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजस्थानी सिनेमा को समर्थन देने और समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
फिल्म निर्माता ने कहा कि माननीय दिया कुमारी के नेतृत्व में राजस्थान की सिनेमा उद्योग को नया उत्साह मिलेगा और राजस्थानी सिनेमा को बढ़ावा मिलेगा।
धन्यवाद माननीय दिया कुमारी जी।

Subscribe to my channel


