ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानव्यापार

भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की 43वीं वार्षिक आम सभा संपन्न

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, 29 सितम्बर।

भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) की 43वीं वार्षिक आम सभा (एजीएम) आज अध्यक्ष चौ. जसबीर सिंह की अध्यक्षता में गरिमामय माहौल में संपन्न हुई। इस अवसर पर अध्यक्ष ने सभी उद्योगपतियों और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया वर्ष समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का संदेश लेकर आएगा। उन्होंने सदस्यों के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार भी व्यक्त किया।

मानद् सचिव जी.एल. स्वामी ने पिछले वर्ष की कार्यवाही विवरणिका, वार्षिक रिपोर्ट, आय-व्यय लेखा, बैलेंस शीट, लेखा परीक्षक की नियुक्ति एवं विधान संशोधन प्रस्तावों को सभा के समक्ष प्रस्तुत किया, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया।

इस मौके पर राजस्थान सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री संजय शर्मा तथा तिजारा विधायक महन्त बालक नाथ योगी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बीएमए अध्यक्ष चौ. जसबीर सिंह और पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ व शाल भेंटकर स्वागत किया।

चुनाव अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इनमें चौ. जसबीर सिंह अध्यक्ष, जी.एल. स्वामी मानद् सचिव, योगेश जैन कार्यकारी पदाधिकारी और नरेश कुमार गोयल कोषाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। सभी का बीएमए सदस्यों ने फूलमालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

एजीएम में बड़ी संख्या में उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष व विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बताते हुए उद्योग जगत में संगठन की मजबूती व एकता की मिसाल पेश की गई।

यह वार्षिक आम सभा न केवल संगठनात्मक गतिविधियों का सारांश रही बल्कि भिवाड़ी के औद्योगिक विकास की दिशा में नए संकल्पों का भी मंच बनी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button