LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 28 सितंबर 2025 – थाना ईसानगर पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में जियालाल पुत्र रंगीलाल निवासी पूरबबेती थाना ईसानगर, जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन में, थानाध्यक्ष ईसानगर के नेतृत्व में आज यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 312 बोर और एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर उसे न्यायालय में अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

जियालाल पुत्र रंगीलाल, निवासी पूरबबेती, थाना ईसानगर, जनपद लखीमपुर खीरी

बरामदगी का विवरण:

अवैध तमंचा 312 बोर – 1

जिन्दा कारतूस 315 बोर – 1

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

1. उ0नि0 अनिल कुमार, थाना ईसानगर

2. हे0का0 हरिहर प्रसाद, थाना ईसानगर

3. कां0 जितेन्द्र कुमार, थाना ईसानगर

थाना ईसानगर पुलिस की यह कार्यवाही अपराधियों के विरुद्ध जनपद खीरी में जारी अभियान की सफलता को दर्शाती है और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर करती है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button