उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
विचार गोष्ठी में राजनीतिक सामाजिक एकजुटता पर जोर
युवाओं से रचनात्मक पहल का आवाहन

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर प्रेम नंदवंशी के नेतृत्व में सामाजिक बैठक एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का उद्देश्य समाज को एकजुट करना, सामाजिक जागरूकता बढ़ाना एवं राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर समाज के बीच संवाद स्थापित करना रहा।
कप्तानगंज चौराहे के निकट स्थित तारा मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अशोक सविता ने कहा कि जब तक समाज संगठित नहीं होगा, तब तक किसी भी प्रकार के हक और अधिकार की प्राप्ति संभव नहीं है। उन्होंने सामाजिक एकता को ही राजनीतिक सशक्तिकरण की नींव बताया और युवाओं से आह्वान किया कि वे आगे आकर समाज की दिशा और दशा को बदलने में योगदान दें।
विशिष्ट अतिथि जन कल्याण संघर्ष मोर्चा भारत प्रमुख अध्यक्ष श्याम बिहारी ठाकुर, राष्ट्रीय नाई महासभा प्रदेश सचिव ई. संजय शर्मा,भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन, सुभासपा अयोध्या जिलाध्यक्ष डॉ० जे.पी. सेना, बहुजन मुक्ति पार्टी मंडल अध्यक्ष हृदय गौतम ने कहा कि समाज के पिछड़े, वंचित एवं शोषित वर्गों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए राजनीति में भागीदारी को आवश्यक बताया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक समाज का हर वर्ग सत्ता में अपनी भागीदारी नहीं सुनिश्चित करेगा, तब तक उसके अधिकारों की रक्षा संभव नहीं है।
संगोष्ठी संयोजक पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर प्रेम नंदवंशी ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने युवाओं, प्रबुद्ध जनों का आवाहन किया कि वे एक मंच पर आकर समाज की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करें। उन्होंने समाज के राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम के नेतृत्व करता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर प्रेम नंदवंशी ने समाज के राजनीति के में हिस्सेदारी पर चर्चा किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओंकार शर्मा, उमाशंकर शर्मा, रवि शर्मा, मोहित ठाकुर, मनीष ठाकुर, सनी कुमार शर्मा, जामवंत ठाकुर, अजय कुमार, अमित कुमार शर्मा, विपिन कुमार शर्मा, रामवृक्ष, अमन शर्मा, मनोज शर्मा, प्रदीप ठाकुर, रामबरन शर्मा, दिलीप कुमार, संजय प्रसाद, राम रक्षा शर्मा, अभिषेक कुमार शर्मा, रामनरेश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel

