LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटीरोमियो चेकिंग, 3 आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 28 सितम्बर 2025।

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन को ध्यान में रखते हुए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत खीरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना मैगलगंज पुलिस ने एंटीरोमियो चेकिंग के दौरान 3 युवकों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू की है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी मितौली के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना मैगलगंज के नेतृत्व में महिला सुरक्षा केन्द्र प्रभारी एवं पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शांति भंग करने वाले 3 अभियुक्त—

1. दिलराज सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी मूड़ा बसही, थाना मैगलगंज

2. लवप्रीत सिंह पुत्र हरदेव सिंह निवासी हरदमा, थाना मैगलगंज

3. धीरज पुत्र पहाड़ी लाल निवासी इटारा, थाना मैगलगंज

को धारा 170/126/135 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजपाल सिंह, हेड कॉन्स्टेबल असलम, महिला कॉन्स्टेबल हिना, पारूल, आकांक्षा, ज्योति यादव एवं विशेष कुमारी शामिल रहीं।

यह कार्रवाई पुलिस प्रशासन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है जिसके तहत मिशन शक्ति अभियान के जरिए महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और समाज में सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button