उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत बस्ती में जागरूकता रैली का आयोजन

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 26 सितम्बर 2025।
महिला सशक्तिकरण मिशन चरण-5 के अंतर्गत आज दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बस्ती में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व संयुक्त निदेशक अभियोजन बस्ती श्री राजीव कुमार ने किया।
अभियोजन निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस रैली में छात्राओं को महिलाओं के अधिकारों, नवीनतम विधि-व्यवस्थाओं और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों की रक्षा और समानता सुनिश्चित करने से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल नारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे व्यवहारिक रूप से जीवन में अपनाना आवश्यक है।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएँ और शिक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


