उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा
मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 : खीरी पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
लखीमपुर खीरी।
उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वालंबन को लेकर मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत जनपद खीरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल ने स्कूल, कॉलेजों और बाजारों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की। इस दौरान महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए चौपाल का आयोजन कर संवाद भी स्थापित किया गया।
कार्यक्रम में बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे –
वूमेन पावर लाइन – 1090
पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
एम्बुलेंस सेवा – 108
चाइल्ड लाइन – 1098
स्वास्थ्य सेवा – 102
महिला हेल्पलाइन – 181
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
साइबर हेल्पलाइन – 1930
आदि की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराधों तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों और अधिकारों के बारे में विस्तार से समझाया गया।
महिलाओं और बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया और पम्पलेट वितरित किए गए।
इसी क्रम में थानों पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और उपलब्ध सेवाओं के बारे में भी जानकारी साझा की गई।
पुलिस की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को एक सुरक्षित और सशक्त वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर होकर समाज में अपनी भूमिका मजबूती से निभा सकें।

Subscribe to my channel


