उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

बस्ती: स्कूल में हड्डो के झुंड के हमले से दो छात्रों की दर्दनाक मौत

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 27 सितम्बर 2025 (सू.वि.) – जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार, राम कुबेर करमा देवी मेमोरियल स्कूल, जगदीशपुर गोविन्दपारा, कप्तानगंज में हड्डो के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में विद्यालय के दो छात्र घायल हो गए, लेकिन उनका उचित उपचार न कराने के कारण उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई।

इस गंभीर प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों की दो सदस्यीय जांच टीम गठित की है। टीम को आदेश दिया गया है कि वे दो दिन के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत करें।

साथ ही, संबंधित स्कूल के प्रबंधक को नोटिस जारी कर कार्यालय में तत्काल अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट और प्रबंधक के स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद, विद्यालय के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

जिला प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button