देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

गरीब कल्याण योजनाएँ उपाध्याय जी के सपनों को कर रही साकार – बांठिया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 

बालोतरा।

    भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता,भारतीय जनसंघ के संस्थापक,प्रखर राष्ट्रवादी तथा उत्कृष्ट संगठनकर्ता श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर उनको याद किया।

           भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बाठिया ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए उनकी तस्वीर पर माला अर्पण किया। बाठिया ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान व श्रेष्ठ भारत के निर्माण को समर्पित रहा।उनके पुण्य विचार और दर्शन सदैव हम सभी के लिए  मानव कल्याण व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।उन्होंने ने कहा कि श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय सन 1954 में जब वे बालोतरा दौरे पर आये थे तो उनके साथ जनसघ के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक स्व चम्पालाल जी बांठिया के साथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की थी।पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने गांव गरीबी के विकास एवं मुख्यधारा में लाने के लिए अन्त्योदय के विचार की प्रेरणा दी।उन्होंने ने कहा कि उपाध्याय जी का कहना था कि भारत की जड़ों से जुड़ी राजनीति, अर्थनीति और समाज नीति ही देश के भाग्य को बदलने का सामर्थ्य रखती है। कोई भी देश अपनी जड़ों से कटकर विकास नहीं कर सका है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार उन्हीं आदर्शों और विचारों पर काम कर रही है। गरीब कल्याण योजनाएँ,जनधन खाते, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना जैसी योजनाएँ पंडित उपाध्याय के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।बांठिया ने युवाओं से आह्वान किया कि वे पंडित उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएँ। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि समाज सेवा और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का उत्थान होना चाहिए।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button