देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर पुष्पांजलि

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के शुभ अवसर पर आज बालोतरा भाजपा शहर मंडल द्वारा एक पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हम सभी के लिए एक प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अंत्योदय का विचार दिया, जिसका अर्थ है समाज के सबसे आखिरी व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना। आज भी हमारी पार्टी उसी विचारधारा पर चलते हुए गरीब,वंचित और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है।
योगेश गहलोत ने आगे कहा कि दीनदयाल जी ने हमें एकात्म मानववाद का दर्शन दिया, जो व्यक्ति, समाज और प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित करने पर जोर देता है। उनका यह दर्शन आज भी प्रासंगिक है और हमें एक समरस समाज के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन करता है।
इस अवसर पूर्व जिलाध्यक्ष महेशB चौहान, खेता राम प्रजापत, धर्मेंद्र श्रीमाली , पुर्व मण्डल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया, पुखराज सिंह राजपुरोहित, मूलचंद ओस्तवाल, प्रताप भाई लालवानी, सीता राम माली, रणछोड़ बारूपाल, मदन राज बालड महावीर चोपड़ा, सुरेश कोठारी, सावल राम भाटी विक्रम सिंह, पप्पू भाई, प्रवीण, सुनील चंडक, वासुदेव, बजरंग गौडभला राम चौधरी, खेमा राम चौधरी,श्रवण माली,नारायण जिंगर,रूपाराम प्रजापत फरीद भाई तेली,सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जिन्होंने दीनदयाल जी के सिद्धांतों को याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

Subscribe to my channel


