उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

बस्ती:नैनो जागरूकता अभियान विकासखंड परशुरामपुर बी पैक्स परशुराम पुर पर किसान सभा आयोजित

 

 

आज दिनांक 22 सितंबर 2025 जनपद बस्ती के अंतर्गत विकासखंड परशुरामपुर बी पैक्स परशुराम राम पुर पर नैनो जागरूकता अभियान के अंतर्गत किसान सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में समिति सदस्यों एंव अध्यक्ष बी पैक्स परशुराम राम पुर श्री ज्ञानचंद मिश्रा जी सचिव श्री श्याम नारायण वर्मा जी लगभग 70 किसानों ने प्रतिभाग किया

उपरोक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिकारी श्री शुभम विश्वकर्मा जी ने नैनो उर्वरको फायदे के बारे में बताया नैनो यूरिया तरल नैनो डीएपी नैनो जिंक नैनो कॉपर एनपीके कंसोर्टियां के बारे में विस्तृत चर्चा की परंपरागत रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग काम करने के लिए कहा।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों की प्रयोग से खेत की मृदा उर्बरा शक्ति घटती जा रही है वा उत्पादन भी काम हो रहा है साथ ही साथ हमारा पर्यावरण भी दूषित हो रहा है इसके स्थान पर वैकल्पिक रूप से किसानों द्वारा नैनों उर्वरको का प्रयोग करने से जो मृदाशक्ति घट रही है उसे बचाया जा सकता है आप खरपतवार में कमी आती है और किसान अधिक से अधिक पैदावार ले पाएंगे और पर्यावरण को बचाया सुरक्षित रखा जा सकता है।

तथा किसानों को विभिन्न फसलों की बुवाई रोपाई बीज शोधन एवं पार्णिय छिड़काव की प्रयोग विधि विस्तृत रूप से बताया तथा ड्रोन तकनीक से नैनो को उर्वरको की प्रयोग विधि से अवगत कराया।

कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय अधिकारी श्री शुभम विश्वकर्मा जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देखकर कार्यक्रम का समापन किया

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button