बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
रुड़ीप कार्मिको की लापरवाही ने किया परेशान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
*बालोतरा:* राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। बालोतरा के रबारियों के टांके वार्ड में सीवरेज और पानी की पाइपलाइन बिछाने के बाद, कंपनी के कार्मिकों ने सड़क की मरम्मत करना मुनासिब नहीं समझा।
इस लापरवाही का खामियाजा वार्ड के निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। आज, एक ट्रैक्टर सड़क में धंस गया, जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
वार्ड के लोगों का कहना है कि कंपनी ने काम खत्म होने के बाद सड़क को उसी हालत में छोड़ दिया है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। निवासियों का आरोप है कि उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
“कंपनी वाले अपना काम करके चले गए, लेकिन हमारी जिंदगी मुश्किल कर दी है,” एक स्थानीय निवासी ने बताया। “रोड पर चलना भी अब खतरे से खाली नहीं है।”
स्थानीय प्रशासन और RUIDP के अधिकारियों से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की जा रही है, ताकि जनता को इस परेशानी से जल्द से जल्द छुटकारा मिल सके।

Subscribe to my channel


