देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

बीकानेर न्यूज़ : परफेक्ट चोईस लेडीज़ गारमेंट्स शोरूम का भव्य शुभारंभ

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 22 सितम्बर।

बीकानेर शहर में आज परफेक्ट चोईस लेडीज़ गारमेंट्स शोरूम का शुभारंभ तोलियासर भेरूजी की गली में धूमधाम से किया गया। इस शोरूम का उद्घाटन साहवा निवासी मनीष पारीक व विकास पारीक पुत्र भंवरलाल पारीक द्वारा नवाचार मुहूर्त में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी रामजीवन व्यास, गणेश जी, चंद्र प्रकाश जी, नरेंद्र जी, प्रवीण अग्रवाल, राजेश जी, रवि जी, ममता जी, आशा शर्मा, कमला देवी, उषा देवी सहित विभिन्न समाजों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शोरूम संचालक विकास पारीक ने बताया कि “परफेक्ट चोईस” में लेडीज़ गारमेंट्स की आकर्षक व आधुनिक वैरायटी उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आजकल फैशन के दौर में ग्राहकों को नए ट्रेंड और बेहतर क्वालिटी का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

उन्होंने बीकानेरवासियों से आग्रह किया कि एक बार शोरूम में पधारकर सेवा का मौका अवश्य दें।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button