देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जसोल राणी भटियाणी मंदिर व नाकोड़ा तीर्थ में बांठिया ने की पूजा अर्चना 

अग्रसेन जयंती निकली शोभायात्रा का बांठिया के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 

बालोतरा।

    भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष गणपत बांठिया ने शारदीय नवरात्रा के घट स्थापना पर माताजी के मंदिर में पूजा अर्चना की।

   भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने सोमवार को आसोज नवरात्रा के घट स्थापना के दिन अल सवेरे श्री सच्चियाय माताजी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की।उसके बाद बांठिया ट्रस्ट सदस्यों व शिव जैन भक्त मंडल के सदस्यों के साथ जसोल स्थित माता राणी भटियाणी मंदिर में पूजा अर्चना कर देश मे अमन चैन व खुशहाली की कामना की।मंदिर पूजारी ने विधिवत पूजा अर्चना करवाई तथा ट्रस्ट प्रबंधक द्वारा बांठिया का स्वागत किया गया।उसके बाद विश्व विख्यात जैन तीर्थ नाकोड़ा में भगवान पार्श्वनाथ व अधिष्ठायक भैरव देव के दर्शन कर पूजा अर्चना की।इस दौरान उनके साथ ट्रस्ट सदस्यों के साथ मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

अग्रसेन जयंती पर निकली शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से किया स्वागत:-

   भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष गणपत बांठिया ने ट्रस्ट सदस्यों, लघु उद्योग भारती बालोतरा व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहर में सोमवार को अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई विशाल शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया गया।

    इस दौरान लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष महेन्द्र श्रीश्रीमाल, सिद्धार्थ माहेश्वरी, अशोक हुण्डिया, सजय छाजेड़, अशोक चौपड़ा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करनोत, पारसमल भंडारी, हार्दिक भंडारी, ऋषभ चोपड़ा, पूर्व पार्षद पुष्प राज चौपड़ा, पवन नाहटा,सजंय सालेचा,दिनेश गोलेच्छा, ऋषभ तातेड़, सुरेश गोठी, एडवोकेट संतोष भंसाली, नेमीचंद बारूपाल सहित अनेको गणमान्य लोग मौजूद थे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button