
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
शहर में चल रहे श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 के अंतर्गत आज महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया।
प्रतियोगिताओं में केरम, लिटिल जिनियस, नन्हे खित्ताड़ी, विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं, धार्मिक प्रश्नोत्तरी और म्यूज़िकल चेयर शामिल रही। वहीं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, मटका फोड़ और बैडमिंटन प्रतियोगिता में अग्रवाल महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा।
आज आयोजित चित्रकला, वाद-विवाद और आशु भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कला और ज्ञान का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस अवसर पर खेलकूद मंत्री सीमा लोहिया, मीरा गर्ग और भरत गर्ग रौनक गोयल उपस्थित रहे और प्रतियोगिता का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को प्रथम और द्वितीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूरा माहौल उत्साह और उमंग से सराबोर रहा।

Subscribe to my channel


