बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

संस्थान सदस्यों ने गौ वंश को लगाए रेडियम बेल्ट

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

कृष्णा सेवा संस्थान की शाखा कृष्णा खेल संस्थान द्वारा गौ वंश को रेडियम बेल्ट लगवाए जा रहे है।

कृष्णा खेल संस्थान कोषाध्यक्ष सुजीत जीरावला ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे की पहल से खेल संस्थान अध्यक्ष आनंद मेहता के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने सैकड़ो की संख्या में गौ वंश के गर्दन पर रेडियम बेल्ट बांधे।

आनंद मेहता ने कहा कि इस मुहीम को एक अभियान बनाकर लागू किया जाएगा इसमें सभी सदस्यों सहित रोटरी क्लब व आमजन ने भी अपना सहयोग किया है जिससे गांव गांव जाकर गौ वंश को रेडियम बेल्ट बांधे जाएंगे।

राजेंद्र माली बिठूजा ने कहा कि बिठूजा ग्राम, जानियाना, सराणा सहित कई गाँवो में ग्रामीणों के साथ सैकड़ो की संख्या में रेडियम बेल्ट लगाए गए है।

धर्मेन्द्र दवे ने कहा कि इस सीजन में किट पतंगे व मच्छर की अधिकता होने व उनसे बचने के लिए गौ वंश बीच रास्ते में बैठे रहते है जिससे राहगीर व गौ वंश दोनों की जान को खतरा बना रहता है रेडियम बेल्ट से सड़क के बीच बैठे गौ वंश का पहले से ही पता चल जाता है जिससे दुर्घटना से बचा जा सकता है हमारी इस मुहीम से अगर एक भी जान बच जाती है हम सफल हो जाएंगे।

इस अभियान को बालोतरा शहर की प्रमुख सड़को सहित गांव गांव में चलाया जाएगा।

इस अवसर पर सचिव दिलीप गुप्ता, मांगीलाल खत्री, गोपाल सेन, मुकेश मेहता, नवनीत भाटीया ,गणपत सुथार, डायाराम चौधरी, राजाराम पालीवाल, मदनलाल माली, हरिकिशन जैन, नारायण राम, हड़मान सिंह, सुरेश माली, कैलाश संत, मुकेश सोनी, दुदाराम माली, कानाराम सुथार, हड़मान प्रजापत, कुम्बाराम प्रजापत सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button