बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

ग्रामीण सेवा शिविर में दिव्यांग बालक को मिली पेंशन, परिवार को मिली राहत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 20 सितम्बर। राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर ने ग्राम पंचायत करमावास के एक गरीब परिवार के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। 20 सितंबर, 2025 को आयोजित इस शिविर में एक दिव्यांग बालक गोविंद को मुख्यमंत्री दिव्यांगजन पेंशन योजना के तहत तत्काल पेंशन स्वीकृत की गई।

गोविंद के पिता भोलाराम ने बताया कि उनका परिवार एक गरीब अनुसूचित जनजाति का दिहाड़ी मजदूर परिवार है, जो रोज की मजदूरी से अपना गुजारा करता है। उनके बेटे गोविंद को दोनों पैरों से चलने में परेशानी है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस शिविर के माध्यम से उनके बेटे को प्रति माह 1250 रुपये की पेंशन स्वीकृत हुई है, जिससे उसके स्वास्थ्य और शिक्षा में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने इस शिविर को अपने बेटे के लिए एक वरदान बताया।

पंचायत समिति समदड़ी के विकास अधिकारी करणाराम पटेल ने बताया कि शिविर में गोविंद को पेंशन भुगतान आदेश सौंपा गया है, जिससे उसे अब नियमित रूप से आर्थिक सहायता मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के नियमों के अनुसार भविष्य में इस पेंशन की राशि में और भी बढ़ोतरी होगी, जिससे गोविंद को विशेष आर्थिक संबल मिलेगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button