देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बांठिया के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री चौधरी को जन्मदिन की दी बधाई

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया के नेतृत्व में लघु उद्योग भारती के सदस्यों के साथ पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के जन्मदिन पर उनके निवास स्थान पर जाकर बधाई दी।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया के नेतृत्व में लघु उद्योग भारती के सदस्यों के साथ पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के बालोतरा निवास स्थान पर जाकर उनको जन्मदिन की बधाई देते साफा,शॉल व माला पहनाकर स्वागत किया व मुह मीठा करवाया। गणपत बांठिया ने कहा कि कैलाश चौधरी का जीवन जनसेवा और किसानों के हितों की रक्षा को समर्पित रहा है, उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से संगठन को सदैव नई ऊर्जा मिलती है। इस दौरान बजरंग सिंह,लघु उद्योग भारती के अशोक हुंडिया, सजय छाजेड़, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करणोत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नेमीचंद बारूपाल सहित अनेको लोग उपस्थित थे।

Subscribe to my channel


