देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यव्यापार

टैक्स एवं ट्रस्ट ऑडिट रिपोर्ट की समय सीमा बढ़ाने की मांग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

राजस्थान टैक्स कंसलटेंट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष सीए ओम प्रकाश बांठिया ने भारत सरकार के माननीय वित्त मंत्री से टैक्स एवं ट्रस्ट आयकर ऑडिट रिपोर्ट और रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया है।

बांठिया ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन, राजस्थान टैक्स कंसलटेंट एसोसिएशन, मरूधरा टैक्स बार एसोसिएशन सहित कई संगठनों द्वारा यह मांग की गई है कि टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाई जाए।

उन्होंने बताया कि बिना ऑडिट आयकर रिटर्न की समय सीमा पहले 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितम्बर 2025 की गई थी। ऐसे में अब केवल 14-15 दिनों के भीतर टैक्स ऑडिट और ट्रस्ट ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करना संभव नहीं है। विशेषकर तब, जब आयकर विभाग ने ITR-5, ITR-6 और ITR-7 के नए प्रस्तावित फॉर्म अगस्त 2025 में जारी किए हैं।

बांठिया का कहना है कि इतने कम समय में नए प्रावधानों के तहत काम करना व्यापारियों और प्रोफेशनल वर्ग दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण है। साथ ही, ट्रस्ट आयकर नवीनीकरण की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 भी नजदीक है, जबकि अनेक ट्रस्ट एवं संस्थान, जिनका पंजीकरण धारा 12ए और 80जी में 31 मार्च 2026 तक मान्य है, उन्हें भी नवीनीकरण हेतु आवेदन करना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि देशभर में बाढ़ की स्थिति और नए प्रावधानों को देखते हुए यह आवश्यक है कि करदाताओं और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को पर्याप्त समय दिया जाए। बांठिया ने केंद्र सरकार से विशेष अनुरोध करते हुए कहा कि टैक्स ऑडिट, ट्रस्ट ऑडिट रिपोर्ट एवं आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा कम से कम 30 नवम्बर 2025 तक बढ़ाई जाए।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button