बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर चौक वार्ड 11 में आवारा पशुओं का आतंक, लोग परेशान

ब्यूरो चीफ़ – सन्तोष कुमार गर्ग, बालोतरा

 

बालोतरा।

महावीर चौक, जुना कोट, वार्ड 11 के क्षेत्र में इन दिनों आवारा पशुओं का आतंक लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। दिनभर आवारा पशु घरों के सामने बैठे रहते हैं और राहगीरों व निवासियों को परेशान करते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन पशुओं के आपस में लड़ने के कारण बच्चों एवं बुजुर्गों की जान को हमेशा ख़तरा बना रहता है। कई बार ऐसे हालात बने हैं जब राह चलते लोग घायल होते-होते बचे हैं।

इसी के साथ-साथ आवारा पशु आए दिन घरों के बाहर खड़े वाहनों को भी भारी नुक़सान पहुँचा रहे हैं। इससे लोगों को आर्थिक हानि भी झेलनी पड़ रही है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर नगर परिषद और स्थानीय पार्षद को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करने की माँग की है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button