खेलबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि अनुशासन आत्मविश्वास और टीम भावना का पाठ पढ़ाते है- अरुण चौधरी

11 वर्षीय छात्र-छात्रा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह हुआ आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

  शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित राधा द स्मार्ट स्कूल में 11 वर्षीय छात्र-छात्रा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए विधायक अरुण चौधरी ने अपने भाषण में कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का पाठ पढ़ाते हैं साथ ही उन्होंने विद्यालय द्वारा की गई व्यवस्थाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए विद्यालय परिवार को इस आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक रामावतार रावल ने खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने एवं निर्णायक निष्पक्ष निर्णय देते हुए विजेताओं का चयन करें। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे भवानीसिंह टापरा ने इस आयोजन हेतु विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए छात्र-छात्राओं को खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की बात कही। पूर्व सरपंच माजीवाला कुंपाराम पंवार ने अपने संबोधन में विद्यालय में को सहयोग करने वाले भामाशाहों का आभार ज्ञापित किया। राधा द स्मार्ट स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं आयोजन सचिव भागीरथ पंवार ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में बालोतरा ब्लॉक से खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स एवं जिमनास्टिक में 600 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने हेतु उपस्थित हुए। साथ ही उन सभी भामाशाहों जिन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं को का जिम्मा उठाया उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान हनुमान राम चौधरी जिला अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा परिवार, सवाई सिंह सऊ, खेराजराम हुड्डा, चंडीदान चारण, हरिश्चन्द्र सिंह भायल, सत्ताराम लेगा, स्वरूप सिंह भायल, साजिद अशरफी, राजाराम पालीवाल आदि ने अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई जिसने उपस्थित सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक लूणाराम पंवार, सह-निदेशक मोनिका पंवार,महिपाल सिंह चारण, लाल कंवर चारण, ममता पटेल,संगीता जैन, निखिल कुमार, भुवनेश्वरी शर्मा, रवीना पंवार, खुशबू कँवर, रिया जैन सहित सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button