बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बांठिया बने अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के बालोतरा जिलाध्यक्ष

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया सहित गणमान्य व्यक्तियों ने दी शुभकामनाएं

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

   भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया को

अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन राजस्थान का बालोतरा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त करने पर ट्रस्ट संरक्षक व पंजाब के महामहिम राज्यपाल व चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया सहित अनेकों लोगो ने बधाई दी है।

    अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन राजस्थान के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राजस्थान प्रभारी ध्रुव दास अग्रवाल,प्रदेश अध्यक्ष एन के गुप्ता व प्रदेश महामंत्री गोपाल गुप्ता ने भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता एवं भूतपूर्व जोधपुर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रसन्न मेहता की अनुशंषा पर अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जिला बालोतरा के

अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया को व महामंत्री शिव कुमार राठी को मनोनीत किया है।हाल दिनों राजस्थान प्रवास पर आए पंजाब के राज्यपाल व ट्रस्ट संरक्षक गुलाबचंद कटारिया ने बांठिया को शुभकामनाएं दी।उसके बाद बांठिया राज्यपाल कटारिया के साथ नागौर में जैनाचार्य नित्यानंद सूरीश्वर महाराज को पद्म श्री अलकरण के उपलक्ष्य में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लेकर महाराज का पाथेय सुना।इस दौरान पंजाब राज्यपाल कटारिया के साथ राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, बिहार के राज्यपाल मोहम्मद खान से भी मिले।उसके बाद जोधपुर में श्री चम्पालाल सालेचा द्वारा रचित 75 अभिबिन्दु पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कटारिया व केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,जोधपुर प्रांत संघचालक हरदयाल वर्मा का सानिध्य मिला।इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा दिए गए स्नेह के बाद बांठिया ने मंत्री का आभार जताया।

    बांठिया ने बताया कि फेडरेशन द्वारा जो दायित्व दिया गया है उसका भलीभांति निर्वहन करेंगे।जल्द ही जिला सचिव शिवकुमार राठी के साथ चर्चा कर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की कार्यकारिणी, महिला अध्यक्ष व युवा अध्यक्ष व सचिव की नियुक्ति भी की जाएगी।बांठिया ने फेडरेशन के सस्थापक अध्यक्ष स्व रामदास अग्रवाल द्वारा भाजपा पार्टी व फेडरेशन में किए गए अमुल्य योगदान पर चर्चा की। बांठिया व राठी ने भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता सहित सभी का बधाई देने वालो का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button