देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
राष्ट्रीय लोक अदालत बना रिश्तों का सेतु – वर्षों बाद पति-पत्नी फिर हुए एक

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में एक भावुक क्षण सामने आया, जब कई वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नी फिर से एक हो गए। जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एम.आर. सुथार के समझाइश और प्रेरणा से दोनों ने पुराने मतभेद भुलाकर साथ रहने का फैसला किया।
मामले के समाधान के बाद दंपति ने एक-दूसरे को माला पहनाकर नई शुरुआत का संकल्प लिया। इस दृश्य को देखकर मौजूद लोग भावविभोर हो उठे। न्यायाधीश सुथार ने कहा कि लोक अदालत आपसी सुलह और सौहार्द से विवादों का समाधान करने का सबसे सफल माध्यम है, जिसमें दोनों पक्षों की जीत होती है।
यह मिसाल दिखाती है कि संवेदनशील संवाद और आपसी समझ रिश्तों को बचाकर खुशियों को लौटा सकते हैं।
Subscribe to my channel


