देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

जसोल में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव : 187 यूनिट रक्त संग्रहित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल, 17 सितम्बर 2025।

अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी की प्रेरणा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान तथा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की पहल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस (17 सितम्बर 1950) के अवसर पर आज मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0) का आयोजन किया गया।

जसोल में यह अभियान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुआ, जिसमें तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ सभा, महिला मंडल, किशोर मंडल, कन्या मंडल एवं अणुव्रत समिति जसोल ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

अणुव्रत समिति जसोल के अध्यक्ष श्री महावीरचंद के. सालेचा ने जानकारी दी कि—

न्यू तेरापंथ भवन में 54 यूनिट,

कोठारी हॉस्पिटल में 51 यूनिट,

बाहुबली में 60 यूनिट,

श्री नाकोड़ाजी में 22 यूनिट

रक्तदान हुआ। कुल मिलाकर 187 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

इस अवसर पर तेयुप सदस्यों के साथ-साथ तेरापंथ सभा के अध्यक्ष श्री भूपतराज जी कोठारी, कोषाध्यक्ष श्री बाबूलाल जी दौसी, तेयुप के श्री तरुण भंसाली, अणुव्रत समिति जसोल अध्यक्ष श्री महावीरचंद के. सालेचा, सलाहकार श्री ईश्वर सिंह जी इन्दा, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण भंसाली, श्री जयंतीलाल जी रावला, श्री विजय भंसाली, श्री दिलीपकुमार कंकु चोपड़ा सहित 50 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे।

 इस अभियान ने जसोल में सामाजिक सरोकार और सेवा भाव की एक अनूठी मिसाल पेश की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button