देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
भगवान विश्वकर्मा जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
लघु उद्योग भारती, बालोतरा की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा जयंती का आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ बुधवार, 17 सितम्बर 2025 को किया गया। यह आयोजन श्री शांतिलाल जी बालड़, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, लघु उद्योग भारती के Century Texofine Pvt. Ltd., RIICO औद्योगिक क्षेत्र, बालोतरा स्थित परिसर में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर संगठन के संरक्षक श्री रूपचंद जी सालेचा, अध्यक्ष श्री महेन्द्र जी श्रीश्रीमाल, पूर्व अध्यक्ष श्री चतुर्भुज जी एवं श्री शिवकुमार जी राठी, श्री प्रवीण जी महाजन, उपाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ जी महेश्वरी, सचिव श्री अविनाश कुमार, सहसचिव श्री विजय जी पिट्टी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
अध्यक्ष श्री महेन्द्र जी श्रीश्रीमाल ने श्री शांतिलाल जी बालड़ को प्रदेश उद्योग समस्या निवारण समिति एवं अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, लघु उद्योग भारती के पद पर मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम में Century Texofine के श्रमिकों का भी सम्मान किया गया।
अपने उद्बोधन में श्री शांतिलाल जी बालड़ ने आश्वासन दिया कि प्रतिवर्ष श्रमिकों का इसी प्रकार सम्मान किया जाएगा। वहीं श्री रूपचंद जी सालेचा ने भी अपने विचार व्यक्त कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
अंत में उपाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ जी महेश्वरी ने सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


