अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती: महिला के घर में तोड़फोड़ व चोरी, कई लोगों पर गंभीर आरोप

बस्ती
जनपद बस्ती में एक महिला ने अपने घर पर हुई तोड़फोड़ और चोरी की घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता शमीम बानों उर्फ़ शमा खान पत्नी अजहर हुसैन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 02 सितम्बर की सुबह अपने चौरवा गनेशपुर स्थित मकान पर पहुँचीं तो देखा कि गेट की कुंडी व ताला टूटा हुआ था। घर के चारों ओर लगे सात सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े गए थे। वहीं प्लॉट पर रखा करीब 16 कुंतल सरिया गायब था। इसके अलावा कुर्सी, पंखा व बिजली लाइन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।
पीड़िता के अनुसार इस घटना को 01 सितम्बर की रात 8 बजे के बाद अंजाम दिया गया। इसमें शामिल लोगों के नाम भी बताए गए हैं जिनमें शाहिद उर्फ काजू, दिलशाद हसन, दिनेश पाल, शाकिर, आमिर, दाऊद, फरहान, मिठाई लाल गुप्ता, शाकिर की पत्नी और उसकी दो बेटियां शामिल हैं।
शमीम बानों ने बताया कि घटना की सूचना 112 डायल को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वीडियो बनाया। साथ ही पुलिस चौकी गनेशपुर और थाना वाल्टरगंज को भी अवगत कराया गया।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 01 सितम्बर की सुबह जब वह अपने घर की दीवार का निर्माण करवा रही थीं, तब भी आरोपित लोग एकत्र होकर निर्माण रुकवाने और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इससे पहले भी कई बार ऐसे लोगों ने उनके साथ मारपीट और अश्लीलता की घटनाएं की हैं।
पीड़िता ने बताया कि इसी साल 25 अप्रैल को उनके साथ जघन्य वारदात हुई थी, जिसकी एफआईआर कोतवाली बस्ती में दर्ज की गई थी और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
शमीम बानों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस बार भी नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Subscribe to my channel


