उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार
बस्ती में विश्वकर्मा दिवस पर टूलकिट एवं ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर 17 सितम्बर 2025 को कलेक्ट्रेट सभागार, बस्ती में वृहद टूलकिट एवं ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री महेश शुक्ला, उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग, मा. अजय सिंह, विधायक हरैया, श्री सार्थक अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी बस्ती तथा श्री हरेन्द्र प्रताप, उपायुक्त उद्योग बस्ती उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अन्तर्गत 180 लाभार्थियों को निःशुल्क दर्जी टूलकिट वितरित की गई। साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 50 विश्वकर्मा लाभार्थियों को व्याजमुक्त ऋण का डेमो चेक भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर लोकभवन लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विश्वकर्मा दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे बस्ती में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक देखा।
जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Subscribe to my channel


