अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी में ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, 4 मामलों में आरोपियों को सजा

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

 

लखीमपुर खीरी, 17 सितम्बर 2025 – उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत जनपद खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभावी पैरवी और कार्यवाही के चलते जनपद की विभिन्न अदालतों ने चार अलग-अलग मामलों में आरोपियों को सजा सुनाई है।

📌 सजा का विवरण इस प्रकार है –

1️⃣ थाना पसगवां (2005 का मामला)

अभियुक्त कल्लू उर्फ भूरे पुत्र बालेश्वर पाण्डेय को हत्या के प्रयास के मामले में दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष कारावास और ₹12,500 अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

2️⃣ थाना हैदराबाद (2017 का मामला)

अभियुक्तगण नाजिर अली, मुजफ्फर अली, मोहम्मद अनीस और मोहम्मद सईद को गैर-इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में दोषी पाते हुए 04-04 वर्ष कारावास और प्रत्येक पर ₹25,000 अर्थदंड लगाया गया।

3️⃣ थाना धौरहरा (2019 का मामला)

अभियुक्त हरीराम पुत्र राम आसरे को हत्या के प्रयास के मामले में 05 वर्ष कारावास और ₹4,000 अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

4️⃣ थाना ईसानगर (2003 का मामला)

अभियुक्त सोहराव पुत्र अब्बास को चोरी की संपत्ति अपने पास रखने के मामले में कोर्ट के उठने तक कारावास और ₹1,500 अर्थदंड की सजा दी गई।

👉 पुलिस अधीक्षक खीरी ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई और पैरवी जारी रहेगी, ताकि जनपद में अपराध पर अंकुश लगाया जा सके और पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button