देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
मानव हितार्थ व प्राणी सेवार्थ को चरितार्थ कर रही है संस्थान : दवे
संस्थापक अध्यक्ष दवे का जन्मदिन सेवा कार्यों से मनाया गया संस्थान सदस्यों को सेवा रत्न से किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
कृष्णा सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे के जन्मदिन को सदस्यों द्वारा सेवा कार्यों के साथ मनाया गया।
संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान पिछले पांच वर्षो से निरंतर व नियमित सेवा करने वाली संस्थान है आज संस्थापक अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे के जन्मदिन पर कई सेवा कार्य किए गए जिसमें कृष्णा सुंदरकांड समिति द्वारा 51 क्विंटल हरा चारा, कृष्णा खेल संस्थान द्वारा गौ वंश को दुर्घटना से बचाने के लिए 500 रेडियम बेल्ट व जरूरतमंद को नए कपड़े वितरित, 51 पौधों से ट्री गार्ड सहित वृक्षारोपण व जरूरतमंद बस्ती में भोजन के पैकेट वितरित किए गए इसके साथ ही जिला परिवहन अधिकारी भगवान राम गहलोत व राष्ट्र वादी भजन गायक प्रकाश माली द्वारा संस्थान के सदस्यों को सेवा रत्न पुरस्कार व भामाशाह को भामाशाह सम्मान प्रदान किया गया।
कोषाध्यक्ष आनंद दवे ने कहा कि सेवा रत्न पुरस्कार में मुख्य शाखा से पारसमल भंडारी, कृष्णा सुंदरकांड समिति से बालूदास वैष्णव, कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति से गौतम चौपड़ा व कृष्णा खेल संस्थान से विजय त्रिवेदी को प्रदान किया गया व भामाशाह सम्मान मनीष पालीवाल नितेश पालीवाल जसोल, नरेश भाटी सुपुत्र घेवर चंद भाटी महा अम्बे हार्डवेयर व घनश्याम सिंह राजपुरोहित को प्रदान किया गया।
संस्थापक अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने कहा कि आज संस्थान के साथ 130 सदस्य जुड़े हुए है जिसमें सभी सदस्यों में सेवा की भावना है व सभी सदस्य अपना अर्पण व समर्पण भी करते है तभी पिछले पांच वर्षो से सेवा के विभिन्न प्रकल्प में संस्थान सफलता से कार्य कर रही है हमारी संस्थान मानव हितार्थ व प्राणी सेवार्थ के अपने स्लोगन को चरितार्थ कर रही है।
जिला परिवहन अधिकारी भगवान राम गहलोत ने कहा कि संस्थान ने परिवहन विभाग के साथ भी कई कार्य किए है यह संस्थान धरातल पर गुजर बसर करने वाली व्यक्तियों के लिए एक वरदान है जिसने सैकड़ो लोगो को लाभान्वित किया है इस संस्थान के साथ लोगो का अपनत्व के साथ जुड़ाव है आज सेवा रत्न पाने वाले व्यक्ति अन्य लोगो के लिए प्रेरणा है कि प्रत्येक व्यक्ति के अंडर सेवा की भावना होनी चाहिए।
इस अवसर पर सरंक्षक अशोक व्यास,उपाध्यक्ष विमल मालवीय,कृष्णा सुंदरकांड समिति सरंक्षक ईश्वरदास वैष्णव, बालूदास दिवाकर, कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति उपाध्यक्ष अशोक श्रीमाली,कृष्णा खेल संस्थान अध्यक्ष आंनद मेहता, उपाध्यक्ष नितेश निम्बार्क, सचिव दिलीप गुप्ता,भंवर लाल भंडारी,शंकर भाटी, हितेश पटेल, कमलेश चौधरी, दिनेश सैनी, गायक राजेश सांखला, प्रेम माली, कोषाध्यक्ष सुजीत जीरावला,हितेश मुनोत,कमलेश सोनी,मुकेश गहलोत,कुशल जैन, किशन भाटी,मुकेश मेहता, राजेंद्र माली,मोंटू सुराणा, विशाल पूरी, अशोक सेन,विपुल बोराणा, सोनू जाट,जगदीश जाखड़ सहित संस्थान के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।