उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़विश्वव्यापारशिक्षास्वास्थ्य

अंक विज्ञान: जीवन के हर मोड़ पर नंबरों का गहरा संबंध: एस.एन. सिंह

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। जीवन का आरंभ से लेकर हर कदम तक नंबरों से गहरा रिश्ता रहता है। जन्म की तिथि से लेकर स्कूल का रोल नंबर, क्लास संख्या, यात्रा की तिथि, टिकट नंबर, सीट नंबर, परीक्षा के अंक, विवाह की तिथि, नौकरी में वरिष्ठता संख्या, वेतन राशि—हर जगह नंबर हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

एस एन सिंह न्यूमेरिक हीलर ने बताया कि अंक विज्ञान के अनुसार, जब इन संख्याओं को एकल अंक (सिंगल डिजिट) में परिवर्तित किया जाता है, तो ये हमारे नौ ग्रहों—1 से 9—के अंतर्गत आते हैं। यह अंक व्यक्ति के जीवन की दिशा, स्वभाव और भाग्य का निर्धारण करते हैं:

1 – सूर्य: नेतृत्व क्षमता

2 – चंद्रमा: संवेदनशीलता, मूड स्विंग

3 – गुरु: ज्ञान और मार्गदर्शन

4 – राहु: कठिन परिश्रम

5 – बुध: स्थिरता और धन

6 – शुक्र: अवसर, वैभव, रिश्ते

7 – केतु: बुद्धिमत्ता, रिसर्च

8 – शनि: न्यायप्रियता, कठिन श्रम

9 – मंगल: आत्मविश्वास, सेनापति स्वभाव

विशेषज्ञों के अनुसार, व्यक्ति की जन्मतिथि, माह और वर्ष से बनाए गए अंक-चार्ट के आधार पर स्वास्थ्य, रिश्ते, करियर और धन के बारे में मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। अंक विज्ञान की यह गणना व्यक्ति को सही समय पर सही निर्णय लेने में मदद करती है।

कुछ सरल उपायों और सही प्रोफ़ेशन के चुनाव के जरिए व्यक्ति न केवल अपनी सफलता को सुनिश्चित कर सकता है, बल्कि जीवन को संतुलित भी बना सकता है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button