अपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

जिला पुलिस पुंछ की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में प्रयुक्त जेसीबी दो टिपर व दो ट्रैक्टर-ट्रॉली ज़ब्त

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ, 11 सितम्बर 2025।

जिला पुलिस पुंछ ने अवैध खनन के खिलाफ अपनी सख्त मुहिम जारी रखते हुए आज एक और बड़ी सफलता हासिल की। थाना सुरनकोट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी करते हुए अवैध खनन में लिप्त कई वाहनों को जब्त किया।

पुलिस कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए वाहन इस प्रकार हैं –

02 टिपर

01 जेसीबी मशीन

02 ट्रैक्टर-ट्रॉली

ये सभी वाहन रेत और बजरी को नदी के किनारों से अवैध तरीके से निकालने और ढोने के काम में लगे हुए थे, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा था।

जिला पुलिस पुंछ लगातार अवैध खनन पर शिकंजा कस रही है। संबंधित विभागों को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है।

जिला पुलिस पुंछ ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों और जनहित की रक्षा के लिए अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button