देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
गंगटोक(सिक्किम)राजभवन में राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर से संघ यात्रियों की भेंट
नाथुला बॉर्डर पर बांठिया के नेतृत्व में वीर जवानों से मिला यात्रा संघ वार्ता रूम का भी किया अवलोकन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
जैन शिव भक्त मित्र मण्डल बालोतरा द्वारा आयोजित जैन महावीर सम्मेतशिखरजी यात्रा संघ गुरुवार को सिक्किम राज्य के अनेको स्थानों का भ्रमण कर मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया के नेतृत्व में सिक्किम के गंगटोक स्थित राजभवन में सिक्किम के महामहिम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर से भेंट कर चर्चा की।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने संघ की ओर से सिक्किम के महामहिम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर का स्वागत किया।राज्यपाल माथुर ने सभी संघ यात्रियों से परिचय कर सिक्किम के पर्यावरण, स्वच्छता के बारे में बताया ।उन्होंने ने कहा कि लिंबू भाषा में सिक्किम को ‘सुख्यिम’ कहा जाता है।सिक्किम अपनी प्राचीन सांस्कृतिक एवं पौराणिक विरासत को पर आधुनिकता के साथ आगे ले चलने में अग्रणी है।प्राकृतिक रूप से पुष्पित विराट कंचनजंघा की विशाल भुजाओं के बीच फैला यह पर्वतीय प्रदेश जहां एक ओर निर्मल झीलों से समृद्ध है, वहीं दूसरी ओर युमथाङ घाटी सदियों से अपने खूबसूरत फूलों से विश्व भर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।उसके बाद महामहिम राज्यपाल माथुर ने बांठिया का स्वागत करते हुए उन्हें धार्मिक ग्रंथों की पुस्तकों के साथ अपने कार्यकाल की पुस्तक भेंट कर उनके पिताजी स्व पूर्व विधायक चम्पालाल बांठिया के साथ गुजारे पलो को संघ यात्रियों के साथ साझा किया।
संघ के सयोंजक अशोक कुमार चोपड़ा ने बताया कि उसके बाद संघ यात्रियों ने सिक्किम के नाथुला बॉर्डर पहुँच कर चाइना बाॅर्डर पर माँ भारती के वीर जवानों से मिलकर सवांद किया।बार्डर पर सेना के कमांडर व अधिकारियों ने संघ यात्रियों को चाइना बॉर्डर के बारे में जानकारी देते हुए बॉर्डर पर होने वाली वार्ता रूम का भी अवलोकन करवाया।उसके बाद संघ सिक्किम में बाबा हरभजन सिंह जी के मन्दिर पहुँच कर दर्शन कर, माँ भारती की सुरक्षा क में सभी वीर जवानों एवं सुरक्षाकर्मियों के कुशलता की कामना की।बांठिया ने कहा कि बाबा हरभजन सिंह जी एक सैनिक कि भांति माँ भारती की सेवा की है एवं हर सैनिक की जुबा पर उनकी गौरव गाथा हैं।
इस दौरान मंडल के संयोजक अशोक कुमार चोपड़ा, कोषाध्यक्ष संजय सालेचा , सरंक्षक गौतम चंद सकलेचा, शांतिलाल लुकड, दिनेश कुमार गुलेछा, संजय कुमार(टेन्ट) , भैरुलाल सालेचा,
सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। संघ यात्री सिक्किम राज्य के प्रवास के बाद पैलीग, दार्जिलिंग, जयपुर, मालपुरा होते हुए 15 सितंबर को बालोतरा पहुँचेंगे।

Subscribe to my channel


